February 12, 2026

सभी अधिकारी एक साथ बैठकर कर रहे जनसुनवाई

सभी अधिकारी एक साथ बैठकर कर रहे जनसुनवाई

जिला में कुल 260 शिकायतें आईं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नारनौल, 18 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीएमसी महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में 260 नागरिकों ने शिकायतें रखीं। इनमें से कइयों का मौके पर समाधान किया।
डीएमसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिला व उपमंडल स्तर पर कार्य दिवस पर सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह व डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो
जनसमस्याएं सुनते डीएमसी महावीर प्रसाद।

बाक्स
पीपीपी का अलग कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। मंगलवार को समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा आईएएस ने परिवार पहचान पत्र के लिए डीसी कोर्ट में अलग से कैंप लगाकर मौके पर ही नागरिकों का समाधान किया।
इस दौरान बडकोदा के कुलदीप यादव ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनके पिताजी के नाम में त्रुटि थी जिसे आज समाधान शिविर में मौके पर ही ठीक कर दिया गया। उन्होंने दोबारा प्रिंट निकाल लिया है।
वहीं जिला के गांव मंढाणा के हंसराज ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनके बेटे के नाम में थोड़ी गलती थी। आज मौके पर ही परिवार पहचान पत्र में यह गलती ठीक कर दी गई है। उन्होंने हरियाणा सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार का बहुत ही अच्छा प्रयास है जहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *