March 14, 2026

हरियाणा के राज्यपाल से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रो0 अजमेर सिंह मलिक शिष्टाचार मुलाकात की

चंडीगढ़ 20, मई – हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रो0 अजमेर सिंह मलिक ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी को बताया कि विश्वविद्यालय में आज के समय 40 से अधिक कोर्स चलाए जा रहे है। विश्वविद्यालय में 5600 से अधिक छात्र व छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय में 6000 से अधिक छात्रों के दाखिले का लक्ष्य है।राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी को प्रो0 मलिक ने बताया कि चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसके सार्थक परिणाम भी मिलने शुरू हो गए है। विश्वविद्यालय इंटरनेशनलाइजेशन की तरफ भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विभिन्न पी.एच.डी. पाठयक्रमों में 12 विदेशी छात्र शोध कर रहे है। विश्वविद्यालय में सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग विद्यार्थियों को दी जा रही। विश्वविद्यालय में एनटीए की परिक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए सेंटर की स्थापना की गई है।विश्वविद्यालय डिजिलॉकर व एबीसी से कनेक्ट हो गया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय आज के समय हरियाणा प्रदेश ही नहीं देश व विदेश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *