March 14, 2026

दर्दनाक हादसाः 60 श्रद्धालुओं से भरी बस को लगी भीषण आग, 10 लोग जिंदा जले- 25 से अधिक की हालत गंभीर

नूंह : हरियाणा में शुक्रवार देर रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह के तावड़ू में श्रद्धालुओं से भरी बस में रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। आग लगने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों ने बताया है कि बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब के होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया।फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब पौने दो बजे हुआ। बस में पंजाब के होशियारपुर और चंडीगढ़ में रहने वाले लोग सवार थे। एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिकस्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *