February 15, 2026

राज्यपाल ने लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर हैदराबाद में परिवार के साथ मतदान किया

चंडीगढ़, 13 मई – हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केन्द्र संख्या 232, जे.वी. हाई स्कूल, रामनगर, हैदराबाद में मतदान किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मतदान के उपरांत प्रत्येक नागरिक को चुनाव के पर्व में मतदान कर देश के गौरव को बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रत्येक मतदाता मतदान के अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालकर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *