बसों पर लगेंगे पोस्टर- आईये, मतदान केंद्र पर हम आपके स्वागत के लिए तैयार है
आमजन को जागरूक करेंगे रोडवेज बसों पर लगे मतदान जागरूकता के पोस्टर : डीसी
झज्जर, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को लेकर जागरूक करने के लिए रोडवेज बसों व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में यूथ आइकॉन मतदान के महत्व को लेकर आमजन को संदेश दे रहे हैं। रोडवेज बसों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी मतदाता जागरूकता के फ्लेक्स लगाए गए हैं। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिलाभर में विभिन्न विभागों और जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को मताधिकार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। वोटरों को जागरूक करने के लिए रोडवेज बसों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में यूथ आईकॉन आमजन से मतदान हेतु अपील कर रहे हैं। इन पोस्टरों के जरिये चुनाव आयोग द्वारा यूथ आइकन बनाए गए खिलाड़ी व अभिनेता मतदाताओं से 25 मई को मतदान करने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा क्रिकेटर सचिन. आर तेंदुलकर, एथलीट नीरज चोपड़ा, अभिनेता आयुष्मान खुराना व राजुकमार यादव मतदाताओं से मतदान हेतु अपील करेंगे। उन्होंने बताया की रोडवेज बसों में हर रोज हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं व बसें गांव व शहरों में दूर-दूर के स्थानों तक आवामगन करती है। ऐसे में बसों पर लगने वाले पोस्टर बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
