जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों मे 53043 मीट्रिक टन गेहूं और 40530.83 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई
उठान कार्य में तेजी लाएं खरीद एजेंसियां -बोले डीसी
झज्जर, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में 53043 मीट्रिक टन गेहूं तथा 40530.83 मीट्रिक टन सरसों की आवक हो चुकी है। इस गेहूं को विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीद लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों से अभी तक 1518 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुो चुका है। जबकि खरीद की गई सरसों 52 प्रतिशत उठान हो चुका है। डीसी ने कहा कि गेहूं आवक एकाएक बढ़ रही है। अगर मंडी में जगह कम पड़ी तो अन्य स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 17980 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 4194 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 2082 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 4385 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 10314 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 6162 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 5719 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 532 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 1676 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं सरसों की आवक बारे जानकारी देते उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1247 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 3444.20 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12926 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 16400.56 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 6512.1 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। डीसी ने कहा खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर एडीसी सलोनी शर्मा, सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
