February 21, 2026

हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला मेदांता अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में आ रही है दिक्कत

गुरुग्राम : इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को तबीयत खराब होने के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें बुधवार को मेदांता लाया गया। चौटाला को एक दिन आइसीयू में रखा गया। अब हालत में सुधार को देखते हुए सामान्य रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। मेदांता के डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *