जन सुविधा के अनुरूप सडक़ मार्ग का निर्माण तय समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें
चण्डीगढ़,डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए ताकि नागरिकों को इनका लाभ अधिक दिनों तक मिल सके।
डिप्टी स्पीकर हिसार-तोशाम रोड़ का निर्माण कार्य आरंभ कर रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन सुविधा के अनुरूप सडक़ मार्ग का निर्माण तय समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। गंगवा ने कहा कि सरकार का मकसद व्यापक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास करवाना सुनिश्चित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि नलवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सडक़ मार्गों का निर्माण करवाने के साथ-साथ खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जा रहा है।डिप्टी स्पीकर ने हिसार के गांव गंगवा में चौपाल का उद्घाटन एवं बालावास में आईपीबी सडक़ का शिलान्यास भ्सी किया गया।डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बदलते समय की मांग के अनुरूप जनहित में सरकार ने कई नई पहल शुरू की हैं। सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को उसके घर द्वार पर सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचे। गांवों को लाल डोरा मुक्त कर ग्रामीणों को उनका मालिकाना हक प्रदान करना एक ऐतिहासिक पहल है जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वामित्व योजना के रूप में अपनाया जा चुका है।
