प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड बहुमत से अबकी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : गुर्जर
यमुनानगर – लोकसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावी कार्यालयो का उद्घाटन ऑनलाइन कर दिया है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर स्वयं उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं को कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई है ,इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए जीत का लक्ष्य 370 लोकसभा सीटों का रखा है व एनडीए मिलकर 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगा, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारत देश की ग्रोथ रेट 8.7 है जो कि इस समय पूरे विश्व में सर्वाधिक है और कोई भी देश इसके आसपास ग्रोथ नहीं कर रहा है , यह भारत के वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का शुभ संकेत है, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी मनोहर सरकार की गारंटी पर जनता विश्वास कर रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन के पास पन्ना प्रमुख की ताकत है। इस मौके पर त्रिदेव,बूथ प्रमुख ,शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ पालक ,मंडल पलक, मंडल कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी ,राष्ट्रीय पदाधिकारी तक सभी स्तर के मेहनती कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी मौजूद है।
