संस्कारम स्कूल में किसानों मेला 1 मार्च को, सरकारी विभागों की लगेगी प्रदर्शनी: एडीसी
– किसान मेले में एसीएस अपूर्व कुमार सिंह होंगे मुख्य अतिथि
झज्जर, 29 फरवरी। जल एवं ऊर्जा संरक्षण की थीम पर दिनांक एक मार्च को संस्कारम स्कूल, खातीवास होगा। जानकारी देते हुए एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने मेले को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं व मेले में ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अपूर्व कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा डीसी कैप्टन शक्ति सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण सोलर वॉटर पंप का लाइव प्रदर्शन, बागवानी व मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी होगी व इसके अलावा भी अनेक स्टॉल्स मेले में लगाई जाएंगी। एडीसी ने कहा कि किसान मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है ताकि अधिक अधिक किसान तक इसका फायदा पहुंचे। मेले में एक पारस्परिक संवाद (इंटरैक्टिव सत्र) होगा जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
