February 21, 2026

कलाकारों द्वारा गाहर व काईस पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गए

कुल्लू , हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध निजी सांस्कृतिक दलो द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को विभिन्न योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गाहर व काईस पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंच के कलाकारों ने समूह गीत,’हिमाचल सरकार सबके चेहरे पर मुस्कान लाई’ व कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया,साथ ही नाटक,’विकास गंगा’ के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना में 680 करोड़ रुपए रखें गए हैं जिसके पहले चरण में ई टैक्सी हेतू 500 परमिट बेरोजगार युवाओं को दिये जायेंगे साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली ओ पी एस, मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना, ,मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना,विधवा पुनर्विवाह योजना,वृदाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना के बारे भी विस्तार से बताया,,गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार जनहित में बेहतरीन योजनाओं का संचालन कर रही है, आपदा पीड़ितों के लिए 4500 करोड़ का आपदा राहत कोष बनाया गया ,उन्होंने लोगों को इन महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इन कार्यक्रमों के दौरान गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स ,वार्ड पंच निर्मला, सिंहमल संस्कृति कला संगम गाहर प्रधान गेहर सिंह व काईस पंचायत प्रधान शीला देवी ,सहित महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य गॉंववासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *