February 21, 2026

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा

चंडीगढ़ , किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि और उसकी बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार सुबह की है।

बता दें कि 21 फरवरी को दिल्ली कूच के दौरान हुए विवाद में शुभकरण सिंह का निधन हो गया था, जिसे लेकर पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की हुई है। साथ ही वह मौजूदा पंजाब सरकार को भी ऐसा न करने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस आरोप प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *