February 21, 2026

29 तक बिजली बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता

मोहित कांडा, बड़सर , विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता विजय सिंह ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 29 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *