February 13, 2026

एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा एल्मिको के माध्यम से किया जाएगा कैंप का आयोजन

करसोग की ग्राम पंचायत परलोग, नांज और बिंदला में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए होगा असेसमेंट शिविर का आयोजन।

करसोग, एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा एल्मिको के माध्यम से किया जाएगा कैंप का आयोजन। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के मध्यजर एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना एवं लुहरी जल विद्युत परियोजना के आस पास के क्षेत्र के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मैसर्स एलिम्को के माध्यम से असेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगजनों का असेसमेंट करने के बाद उन्हें व्हील चेयर, साईकल, मोटराइज्ड साईकल,हियरिंग एंड वॉकिंग स्टीक्स, व बैसाखी आदि उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मंडी के उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत परलोग के पंचायत घर में 21 फरवरी 2024 को, पंचायत घर नांज़ में 22 फरवरी व पंचायत घर बिंदला में 23 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि एलिम्को संस्था द्वारा शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग तथा व्हील चेयर, हियरिंग एंड वॉकिंग स्टीक्स, और बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने को लेकर आकलन किया जाएगा तदोपरान्त इन्हें संबंधित दिव्यांगजनों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *