February 11, 2026

भाजयुमो हमीरपुर करेगा युवा चौपाल और चलाएगा नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान

केंद्रीय मंत्री बांटेंगे हेलमेट : यशपाल शर्मा

मोहित कांडा, हमीरपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की बैठक जिला कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की गई। इस बैठक अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने की। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव व जिला हमीरपुर के प्रभारी रोहित ठाकुर व जिला महामंत्री अजय रिंटू उपस्थित रहे। इस बैठक में संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अमित ठाकुर, जिला प्रभारी रोहित ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन किया। इस बैठक में युवा मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों व पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा की।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने मीडिया में प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर जिले में 20 फरवरी से 5 मार्च तक युवा चौपाल कार्यक्रम करेगी। इस कार्यक्रम के लिए जिला हमीरपुर में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही युवा मोर्चा द्वारा नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज किया है। युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उक्त अभियान शुरू किया है। हमीरपुर जिला की हर विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। मार्च माह के दूसरे हफ्ते जिला हमीरपुर की हर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर युवाओं को हेलमेट प्रदान करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इसके लिए पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा दोपहिया वाहन चालक स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते है। अगर कोई दिक्कत आती है तो भाजयुमो पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा वहीं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों बारे जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सड़क हादसों के कारण ट्रैफिक नियमों की पालना न करना है। युवा पीढ़ी हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रही है। अगर हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते जिला हमीरपुर के हर विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ-साथ युवाओं को सड़क नियमों की पालना करने बारे भी जागरुक किया जाएगा। यशपाल शर्मा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह हर बूथ पर जाकर युवाओं का पंजीकरण करें और युवाओं को ट्रैफिक नियमों बारे भी जागरूक करें। ऐसे होगा पंजीकरण नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त लिंक पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम भरें। इसके बाद अपना मोबाइल भरें। दोपहिया वाहन स्कूटर/मोटरसाईकिल का नंबर, आयु, गांव का नाम, अपना पता भरकर सबमिट कर दें। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लो ,जिला उपाध्यक्ष तेन सिंह, जिला सचिव सोनी कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमलजीत चन्देल, जिला कार्यकरणी सदस्य अजिंद्र ठाकुर,जितेंद्र जिन्दू, हमीरपुर मण्डल अध्यक्ष दीक्षित गौतम, सुजानपुर मण्डल अध्यक्ष शुभम राणा,भोरंज मण्डल अध्यक्ष शुभम राणा कौशिक जरियाल, केशव गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *