March 14, 2026

पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए तैयार करवाई गई तीन झांकियां

गढ़शंकर : पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष तौर पर तैयार करवाई गई तीन झांकियां गढ़शंकर में प्रवेश कर लिया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से झांकियों का जोरदार स्वागत किया गया।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल करने के लिए यह तीन विशेष झांकियां तैयार की गई थी, जिनकी शुरुआत पटियाला व लुधियाना से की जा चुकी है और उसके बाद यह झांकियां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह झांकियां शहीद भगत सिंह नगर से गढ़शंकर के माध्यम से जिला होशियारपुर की सीमा में पहुंची है और 7 फरवरी को गढ़शंकर, माहिलपुर व चब्बेवाल रुकने के बाद यह झांकियां होशियारपुर शहर में पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, टांडा बाईपास व नलोइयां चौक में लोग इनके रुबरु होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *