February 21, 2026

सैनिकों ने तीन किलो 432 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और विशेष जांच दल (एसटीएफ), अमृतसर ने एक संयुक्त अभियान में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की विशेष सूचना पर गुरदासपुर जिले के दिधोवाल गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में एक संदिग्ध पैकेट की मौजूदगी के संबंध में बीएसएफ जवानों और एसटीएफ अमृतसर द्वारा दोपहर के समय एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होने बताया कि तलाशी के दौरान, शाम लगभग पांच बजे, सैनिकों ने गांव के एक खेत से तीन किलो 432 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *