February 22, 2026

स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चले युवा : कप्तान सिंह बिरधाना

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन
झज्जर,
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक बृजेश कौशिक ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा विशेष अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप सिंह उपस्थित रहे।
चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने अपने संबोधन में युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के दिखाएं मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को नशे व समाज में पनप रही अन्य बीमारियों को दूर करने के लिए युवाओं को अपने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कहा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते हुए युवावस्था में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने परिजनों से हर बात शेयर करते रहने के लिए समझाया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज झज्जर दिलावर व कोऑर्डिनेटर ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़ सत्य प्रकाश ने युवा व युवतियों को रोड सेफ्टी के बारे में बहुत ही अच्छी-अच्छी जानकारी युवाओं को दी व उन्हें ट्रैफिक के नियमों के बारे में समझाया। मंच संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर प्रवीन खुराना ने किया इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का युवा दिवस के अवसर पर संबोधन भी लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर पीजीटी अध्यापिका बबीता, अर्श काउंसलर संदीप जांगड़ा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थिति रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *