March 10, 2026

नगर परिषद सुंदरनगर के मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे किया जागरूक

सुंदरनगर, सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव – 2024 में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने, अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व और ईवीएम संचालन की विधि के बारे जागरूक करने हेतू उपमण्डल में ईवीएम अवेयरनेस टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 27- सुन्दरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्र्द 15- पुंघ l, 16- पुंघ ll, 17- भोजपुर l, 18- भोजपुर ll, 19- अम्बेडकरनगर और 20- रोपा के मतदाताओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदर नगर तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला भोजपुर में मतदान एवं ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे बताया गया। इसके साथ आम जनता को वोटिंग करने का अभ्यास भी करवाया गया। स्थानीय जनता को ईवीएम अवेयरनेस टीम के द्वारा ईवीएम/वीवीपैट की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया गया व मतदान संबंधित लोगों के सवालों और शंकाओं को दूर किया गया। लोगों को यह भी बताया गया कि हमारे संविधान ने मतदान के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यस्क नागरिक को अपनी इच्छानुसार सरकार चुनने का अधिकार प्रदान किया है। मताधिकार के इस्तेमाल से हम उस व्यक्ति को चुन कर लोकसभा व विधानसभा भेजते हैं जो सरकार निर्माण के साथ-साथ देश के विकास के लिए अच्छी नीतियां बनाने में वह एक अहम भूमिका अदा करता है। अच्छी व मजबूत सरकार निर्माण के लिए अपने संवैधानिक अधिकार का सही प्रयोग करें और उन्होंने सभी से मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया तथा साथ ही दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने पर बल दिया ताकि एक सशक्त लोकतंत्र निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *