मुख्यमंत्री ने शिमला को ‘स्टेट अवॉर्ड’ मिलने पर सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड- 2023 में शिमला को ‘स्टेट अवॉर्ड’ मिलने होने पर शिमला शहर को स्वच्छ बनाने के मिशन में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान सहित सभी शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। राज्य में पहली बार किसी शहर को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
