March 12, 2026

भारत 2047 में प्राप्त करेगा आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र का गौरव : डिप्टी स्पीकर

हिसार, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने यानी वर्ष 2047 में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त करेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 24 साल यानी वर्ष 2047 तक भारत की तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी योजना का खाका सामने रख दिया है।
वे शनिवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव गोरछी तथा पनिहार चक्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने उपरांत उपस्थित लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित देश के रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए भारत का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जा चुका है और देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी हैं।
आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए सबको मिल-जुलकर करना होगा कार्य :
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हम सभी को मिलकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी कार्य करना होगा। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न स्टाल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हमारा संकल्प-विकसित भारत का संकल्प दिलाया।
जरूरतमंदों को घर बैठे मिल रहा सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ :
खंड उकलाना के गांव पाबड़ा में श्रम मंत्री अनूप धानक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को घर बैठे सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहे लोगों को लाभान्वित करने में विकसित भारत संकल्प यात्रा वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लाभार्थियों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त खंड आदमपुर के गांव बुडाखेड़ा में सरोज सिहाग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान उपस्थित नागरिकों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करके कार्ड भी वितरित किए गए।
लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की :
यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव सांझा करते हुए लाभार्थियों ने सरकार की अंत्योदय व गरीब कल्याण व उत्थान को समर्पित योजनाओं की खूब सराहना की। लाभार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-प्रदेश में अंत्योदय व गरीब कल्याण और उत्थान से संबंधित योजनाएं चलाकर अंत्योदय के सपने करने के साथ-साथ गरीबों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गरीब हितैषी बताते हुए सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रम मंत्री ने परीक्षाओं में उत्कृष्ठï अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन छाजूराम, युवा हलकाध्यक्ष नरेश पूनिया, ब्लॉक समिति के चेयरमैन अजय गावड़, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, सतीश पूनिया, बबलू गोदारा, संदीप खैरी, सुनील बधावड़, सौरभ, तेजा किरोड़ी, गांव गोरछी की सरपंच सुमन, वाईस चेयरमैन सुरेंद्र, बीडीसी मेंबर राहुल, कृष्ण, दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *