कृषि यन्त्रों/मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित
– उपकृषि निदेशक डा जितेंद्र अहलावत ने दी जानकारी
झज्जर, जिले मे किसानों के कल्यााण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि यन्त्रों/मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान पर किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,जिसके लिए किसान विभागीय पोर्टल www.agrihariyana.gov.in पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विभाग के उपनिदेशक डॉ जितेन्द्र अहलावत ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि स्कीम के अन्र्तगत विभिन्न प्रकार के 29 कृषि यन्त्रों/मशीनों जैसे बैटरी/इलैक्ट्रिक/ सोलर /चालित पावर विडर, मल्टी टूल बार, सेल्फ प्रोपेलड हाई, क्लीरनस बूम स्पेयर, चाफ क्टर वीद लोडर, टै्रक्टर चालित साईलेंज पैंकिंग मशीन, बैटरी चालित खाद छिडक़ाव यन्त्र, (बैरिक्ट मेकिंग मशीन 1500-1000 क्षमता/पैलेट मशीन), टै्रक्टर चालित खाद छिडक़ाव यन्त्र, टै्रक्टर चालित हाईड्रालिक प्रैस स्ट्रा बेलर, एमबी प्लाऊ, सब्सायलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लास्टर/रेजर बेड प्लांटर, धान रोपाई मशीन, टै्रक्टर चालित मशीन ग्रेन क्लीनर कम ग्रेडर/बिनोईंग फ न, टै्रक्टर चालित रीपर कम बान्डर, मिलेट मशीन/मिलेट मिल, मक्का थ्रेसर (टै्रक्टर चालित) मक्का शेलर, न्यूमेटिक प्लांटर मशीन (टै्रक्टर चालित), ऑयल एक्सपैलर, प्रैस, शुगरकेन कटर, मोबाईल कॉटन थ्रैडर (टै्रक्टर चालित), लोडर/डोजर (टै्रक्टर चालित), काऊ डंग बैरिक्ट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाईल ड्रायर लेजर लैंड लेवलर, कॉटन सीड ड्रील, टैक्टर माऊटिड स्प्रै पम्प पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। दूसरी ओर सहायक कृषि अभियन्ता राजीव पाल ने बताया कि किसानों द्वारा चालू रबी एवं खरीफ 2023 का एमएफएमबी पर फसल पंजीकरण अनिवार्य है। किसान अधिकतम दो अलग-2 प्रकार की मशीनों पर लाभ ले सकता है। एक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) पर केवल एक ही व्यक्ति लाभ ले सकता है। टै्रक्टर चालित कृषि यन्त्रों/मशीनों के लिए किसान (आवेदक) के नाम टै्रक्टर की आरसी होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी जैसे लघु/सीमान्त किसान एवं अनूसूचित जाति हेतू प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसानों का चयन प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयन के बाद किसान को वैध आरसी पटवारी की रिपोर्ट, परिवार पहचान पत्र, आधार, पैन नंबर, बैंक खाता स्वयं घोषणापत्र, मेरी फसल मेरा ब्यौरा की पंजीकरण की कॉपी तथा अनुसूचित जाति से सम्बन्धित किसानों के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र आदि सहायक कृषि अभियंता झज्जर के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
