February 18, 2026

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

मोहित, हमीरपुर 13 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच, निशुल्क दवाइयां और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस दौरान आभा और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। ज्ञानवर्द्धक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जागरुक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *