February 22, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 9 दिसंबर को : सचिव

– झज्जर व बहादुरगढ़ में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित

झज्जर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 9 दिसंबर को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार बंसल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी। उन्होंने नागरिकों का आहवान किया कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए बढ़ चढक़ र हिस्सा लेें । राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि शनिवार 9 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। चार बैंच झज्जर के लिए व एक बैंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की बेंच वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी, तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष शर्मा व सिविल जज जुनियर डिवीजऩ मोहम्मद जकरिया खान की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन इम्तियाज खान की बेंच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *