September 10, 2026

20 मार्च से 3 अप्रैल तक किया जाएगा पोषण पखवाड़े का आयोजन : उपायुक्त डीसी राणा

पोषण पखवाड़े में आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

शिवालिक पत्रिका,चंबा, उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिला में पोषण अभियान के तहत 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज उन्होंने बचत भवन चंबा में पोषण पखवाड़े के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने पोषण पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि मोटे अनाज जैसे बाजरा, कोदरा, रागी, कांगणी कौंणी, कुटकी इत्यादि के पोषक तत्वों के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य बालक स्पर्धा व सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गतिविधियों में मोटे अनाज पर आधारित व्यंजनों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों में इस अनाज के प्रति जागरूकता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत स्वस्थ आहार में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए मोटे अनाज को बच्चों के आहार में अपनाने की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को मोटे अनाज की जागरूकता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर पोषण पखवाड़ा की विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करना भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एकलव्य मॉडल विद्यालयों में एनीमिया कैंप आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को कहा ताकि लोग अधिक से अधिक मोटे अनाज के प्रति जागरुक हों। उन्होंने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग को वृत्त स्तर पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए भी कहा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष विभाग को पारंपरिक मोटे अनाज आधारित व्यंजनों की पुस्तक तैयार करने और जागरूकता शिविर आयोजित करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा इस दौरान जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों को पंचायत स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है। इस कार्यक्रम की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं पंचायत प्रतिनिधियों, कॉलेज, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तमाम सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कीे समावेशी भागीदारी भी होना भी जरूरी है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने पोषण पखवाड़े में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *