February 22, 2026

हरजोत सिंह बैंस द्वारा नंगल फ्लाईओवर का काम 30 नवंबर तक पूरी तरह मुकम्मल करने के हुक्म

सचिन सोनी, संदीप गिल, नंगल:19 अक्तूबर ()
कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल रेलवे फ्लाईओवर का काम 30 नवंबर, 2023 तक पूरी तरह मुकम्मल करने के हुक्म दिए हैं।
   नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी प्रगति का जायज़ा लेने के लिए पंजाब सिवल सचिवालय में बुलायी मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह प्रोजैक्ट अपने तय समय से पहले ही बहुत पीछे चल रहा था जिस कारण नंगल निवासियों और आसपास के इलाकों के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
   उन्होंने कहा कि नंगल फ्लाईओवर की एक साइड के खुलने से नंगल के आसपास के इलाका निवासियों में पहले ही खुशी की लहर है।
  उन्होंने कहा कि नंगल रेलवे फ्लाईओवर की दूसरी साइड का काम दीवाली तक मुकम्मल कर लिया जाये और टेस्टिंग आदि का काम मुकम्मल करके 30 नवंबर, 2023 तक दूसरी साइड भी लोगों के लिए खोल दी जाये।
  इस मीटिंग के अवसर पर एस. डी. एम नंगल, एन. एच. आई, पी. डब्लयू. डी, परिवहन और हाईवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *