बंगाणा क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी
अजय कुमार, बंगाणा, सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 02/10/2023 को 11 केवी फीडर बंगाणा की आवश्यक मुरम्मत और रख रखाव हेतु इस फीडर के अधीन आने वाले गावों बंगाणा, बंगाणा बाजार, अन्दरोली, भूगडीयान, भलेत, नारगरु, बोट, ठंडी खुई, नायली तथा इनके साथ लगने वाले गावों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई० उदित सिंह ने सर्व साधारण से सहयोग की अपील की है।
