महिला मंडल चलेट में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 25 सितंबर(संजीव डोगरा): समेकित बाल विकास परियोजना गगरेट के तहत वृत पर्यवेक्षक वृत्त मवा कहोलां रजनी शर्मा द्वारा आंगनवाडी केंद्र महिला मंडल चलेट में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चलेट के उप प्रधान अरुण ठाकुर व ग्राम पंचायत मवा कहोलां प्रधान मीना कुमारी द्वारा की गई। इस शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वच्छता एंव संतुलित आहार के बारे में बताया गया तथा पोषण के लिए मोटे अनाज तथा हिमाचली पारम्परिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी गई। इसके अतिरिक्त समाज में मुख्य रूप से चल रही नशे की कुरीति से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सभी आंगनवाडी कार्यकर्त्ता , सहायिकाएं , आशा कार्यकर्त्ता , स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता एंव अन्य लोग उपस्थित रहे।
