मुख्यमंत्री ने आम जनता को दरख्वास्त, दस्तावेज और दफ्तर से निजात दिलाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जनता को दरख्वास्त, दस्तावेज और दफ्तर से निजात दिलाई है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से पिछले 9 वर्षों में लोगों के जीवन को सरल, सुगम व सहज बनाया है। अब घर बैठे ही लोगों के काम हो रहे हैं। पेंशन हो या राशन कार्ड बनवाना हो, सब काम घर बैठे हो रहे हैं। जनसंवाद के दौरान लोग स्वयं कहते हैं कि इस सरकार में दफ्तरों के चक्कर काटने से उन्हें छुटकारा मिला है। अब बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ अपने आप मिलना शुरू हो गया है, अब न तो सरपंच, लंबरदार, बीडीओ या किसी सरकारी बाबू के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
