February 23, 2026

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने रोजगार व प्रशिक्षण हेतु जागरूकता शिविर का किया आयोजन

दौलतपुर चौक, 23 अगस्त ( संजीव डोगरा ): जिला ऊना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में एक अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से स्कूली बच्चों को फ्री में ट्रेनिंग ले कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया। इसमें विद्यालय के जमा एक व जमा दो के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कैंप में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा चलाए जा रहे सर्टिफिकेट कोर्सेज के बारे में विस्तार पूर्वक एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से बताया गया। निगम द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्सेज एनएसक्यूएफ द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे प्रशिक्षण लेने के बाद कोई भी महिला व पुरूष अपना रोजगार खोलने हेतु पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तीय प्रबंध भी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्सेस फ्री में करने के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजय कुमार, कंप्यूटर प्रवक्ता मनोज ठाकुर सहित जिला ऊना रोजगार कार्यालय के प्रोफेशनल गौरव ठाकुर ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *