40 पंचायतों के 350 गांवों की मिट्टी एकत्रित कर नेहरू युवा केन्द्र ऊना को सौंपी गई
अजय कुमार, बंगाणा, भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से विकास खण्ड बंगाणा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर्मी रिटायर्ड ओमीचन्द रहे। विकास खण्ड अधिकारी बंगाणा सुरिंदर कुमार ने आये हुए सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि सभी को अपनी प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण करना चाहिए तथा अपने देश की मिट्टी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र ऊना के राष्ट्रीय स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड अधिकारी द्वारा 40 पंचायतों के 350 गांवों की मिट्टी एकत्रित कर नेभारत सरकार युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से विकास खण्ड बंगाणा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर्मी रिटायर्ड ओमीचन्द, रहे। विकास खण्ड अधिकारी बंगाणा सुरिंदर कुमार ने आये हुए सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि हमे अपनी प्राकृतिक धरोहर का सरक्षण करना चाहिए। तथा अपने देश की मिट्टी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र ऊना के राष्ट्रीय स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड अधिकारी द्वारा 40 पंचायतों के 350 गांवों की मिट्टी एकत्रित कर नेहरू युवा केन्द्र ऊना को सौंपी गई। विकास खण्ड अधिकारी द्वारा मिट्टी का कलश नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवी अक्षय व ऋषभ को सौंपा गया। ये मिट्टी जिला कार्यालय से दिल्ली भेजी जाएगी। इस मौके पर पंचायत इंस्पेक्टर सुनील दत्त, प्रधान विजय शर्मा, जोगिंदर देव आर्य, ब्लॉक से कंचन राणा, सुखदेव, पंचायतों के प्रतिनिधि समेत यूथ लीडर तीक्ष्ण , प्रिंस, अनुराग, नितिन, अभिषेक सहित अन्य उपस्थित रहे।
