December 22, 2025

राजीव राजू बने गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा द्वारा राजीव राजू आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी

आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी

दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
प्रदेश भाजपा द्वारा राजीव राजू को गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है। बताया जा रहा है कि राजीव राजू को सर्वसम्मति से गगरेट मण्डल का प्रधान चुना गया है और पार्टी ने युवा चेहरे पर दांव खेला है ताकि वेदाग छवि के राजीव राजू आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को एकजुट करके बढ़त दिला सकें। गौर रहे कि राजीव राजू के पिता स्वर्गीय किशोरी लाल शर्मा जनसंघ के समय के मण्डल अध्यक्ष के साथ जनसंघ के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

राजीव राजू ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया और फिर कैंपस में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व का निर्वहण किया। छात्र राजनीति में राजीव राजू के जुझारूपन को देखते हुए बाद में उन्हें भाजयुमो का नगर अध्यक्ष और फिर मण्डल महासचिव बनाया गया। उन्होंने जिला भाजयुमो में लगातार आठ वर्षों तक अपनी सेवायें दी एवम भाजयुमो में जिला उपाध्यक्ष एवम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पदों पर रहे।फिर भाजपा के नगर अध्यक्ष एवम मण्डल गगरेट के कोषाध्यक्ष बने। अब उन्हें भाजपा द्वारा मण्डल गगरेट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसकी घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह द्वारा की गई है।

गौर रहे कि मण्डल भाजपा की तरफ से तीन नाम फाइनल किये गए थे , लेकिन अंत मे मुहर राजीव राजू के नाम पर लगी। उधर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला पार्षद सुशील कालिया एवम संगीता रानी, विश्वजीत पटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, राममूर्ति शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश शर्मा, विजय चौधरी, गुलाम मोहम्मद, सन्नी पटियाल, विशाल शर्मा इत्यादि ने राजीव राजू की ताजपोशी पर उन्हें बधाई दी है।

उधर राजीव राजू ने अपनी ताजपोशी पर शीर्ष भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है ,साथ ही बताया कि सभी को साथ मे लेकर चलेंगे ताकि पार्टी को मजबूती मिले और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद एवम युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *