July 7, 2026

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान

मतदाता सूची को पारदर्शी, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने में सभी राजनीतिक दल और नागरिक दें सक्रिय सहयोग।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल रहे तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जा सके।

बीएलओ द्वारा तैयार एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead & Duplicate) सूची राजनीतिक दलों के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 के साथ साझा की गई है। सभी एजेंट निर्धारित समय में सूची का परीक्षण कर अपने सुझाव एवं आपत्तियां अवश्य दर्ज कराएं।

सभी मतदाता 14 जुलाई तक अपने बीएलओ को आवश्यक सत्यापन प्रपत्र अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सही मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। आइए, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *