June 10, 2026

जिला परिषद चुनाव : 4 उम्मीदवारों के अपने नामांकन पत्र लिए वापिस

ऊना, 14 मई । जिला परिषद चुनावों के तहत ऊना जिले के 17 वार्डों में नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया के पहले दिन आज(वीरवार) को 4 उम्मीदवारों के अपने नामांकन पत्र वापिस लिए। इनमें गगरेट के वार्ड 16 चलेट से प्रीति और वार्ड 17 भंजाल लोअर से शाम लाल ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं। इसी तरह अम्ब के वार्ड 2 कुठेड़ा खैरला से सुनीता कुमारी तथा बंगाणा के वार्ड 4 सोहारी से पवन कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया है। इसके अतिरिक्त हरोली और ऊना में किसी ने भी नामांकन वापिस नहीं लिया है। अब वर्तमान में 49 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में कुल 55 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें 2 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हुए थे जबकि आज 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं।

उन्होंने बताया कि अब 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *