ड्राइविंग प्रेक्टिस जॉन से युवाओं को ट्रैफिक नियमों की मिलेगी जानकारी: विधायक कंवर सिंह यादव
महेंद्रगढ़ में होंडा कंपनी ने खेल विभाग की जमीन में शुरू किया ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन
महेंद्रगढ़,नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होंडा कंपनी द्वारा महेंद्रगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने दुपहिया वाहन सीखने वालों के लिए ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन तैयार किया गया है। जिसका महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह सिंह यादव व डीसी अनुपमा अंजली ने वीरवार को ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी व एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन वाहन सीखन वाले युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगा और वाहन सीखते समय होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। आमतौर पर जब कोई भी युवा या व्यक्ति वाहन चलाना सीखता है तो आम सड़कों का प्रयोग करते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है। लेकिन ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन में वाहन चलाना सीखने वाले युवाओं को वाहन चलाना सुरक्षित रहेगा और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली हर प्रकार की सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। विधायक कंवर सिंह ने खेल विभाग के अधिकारियों को ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन में लाइट, पीने के पानी व शौचालय का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम में डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि होंडा कंपनी द्वारा तैयार किया गया ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन आमजन के लिए लाभदायक साबित होगा। होंडा कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह ड्राइविंग जोन निशुल्क रहेगा और प्रशिक्षण देने के लिए इंस्ट्रक्टर भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव, डीसी अनुपमा अंजली, एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान व होंडा कंपनी के ट्रस्टी विनय ढींगरा सहित होंडा कंपनी के उच्च अधिकारियों ने ड्राइविंग जोन में पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस दौरान होंडा कंपनी निदेशक सचिमी ताकता, ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव तनेजा, प्रभुनागराज, संदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
