नीति तारा डिवाइस एवं ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित नीति तारा डिवाइस एवं ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नीति आयोग के मास्टर ट्रेनर मनीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को नीति तारा डिवाइस एवं ऐप की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी अभियानों एवं जागरूकता गतिविधियों को गांवों और ब्लॉकों तक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग करने का आह्वïान किया।
