तोल एवं माप विभाग 25 को करेगा जब्त सामग्री की नीलामी
हमीरपुर । विधिक माप विज्ञान (तोल तथा माप) विभाग की हमीरपुर वृत्त-2 के निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और छापामारी के दौरान जब्त की गई सामग्री की नीलामी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी।
विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इच्छुक व्यापारी और अन्य लोग निर्धारित समय पर कार्यालय परिसर में पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली की पूरी राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी। नीलाम किए जाने वाले सामान के अवलोकन और नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
