September 15, 2026

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 17 सितंबर को कटगांव में खेल मैदान के विस्तारीकरण का करेंगे शिलान्यास

रिकांग पीओ, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण श्री मंत्री जगत सिंह नेगी 16 एवं 17 सितंबर, 2026 को किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे।

निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री 16 सितंबर को रिकांग पीओ में चल रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे।

17 सितंबर को प्रातः 9 बजे कल्पा से कटगांव के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:30 बजे कटगांव पहुंचेंगे। इस दौरान वे खेल मैदान कटगांव के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में जिला विद्यालय खेल संघ किन्नौर द्वारा आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे कटगांव से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *