परिवार विछोड़ा पब्लिक स्कूल में वाटर कार्निवल का आयोजन किया गया
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़, पटियाला के मार्गदर्शन और हरजिंदर सिंह धामी, सुखमिंदर सिंह, सतवंत कौर तथा अमरजीत सिंह चावला के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत प्रिंसिपल सरबजीत सिंह की योग्य अगुवाई में चल रहे परिवार विछोड़ा पब्लिक स्कूल, सरसा नंगल में आज विद्यार्थियों के लिए रंगारंग “वाटर कार्निवल” का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न वाटर पूलों, वाटर स्लाइडों और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने योग्य था। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों द्वारा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। यह कार्निवल बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ एक यादगार अनुभव भी साबित हुआ।
