ऊना-हमीरपुर सड़क 3 दिन बंद
पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
रजनी, ऊना, जिला पुलिस ऊना ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण यातायात सूचना जारी करते हुए बताया है कि ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग 13 जून सुबह 9:00 बजे से 15 जून रात 9:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पुलिस ने यात्रियों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
जारी सूचना के अनुसार बसों, ट्रकों और भारी वाहनों के लिए रैनसरी-टक्का मार्ग का उपयोग किया जाएगा, जबकि कार, जीप और मोटरसाइकिल चालकों को ट्रक यूनियन ऊना के रास्ते वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। हमीरपुर-अंब जाने वाले वाहन जोल-बरुही मार्ग से गुजर सकेंगे।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, डायवर्जन रूटों का पालन करने तथा सड़क बंदी अवधि में धैर्य बनाए रखने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 100 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
