April 17, 2026

गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो शूटर गिरफ्तार; फरीदकोट हत्याकांड में थे शामिल

फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह की हत्या में शामिल गैंगस्टर अर्श डाला के दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों शूटरों ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला के कहने पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फरीदकोट पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मिलकर दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शूटर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाल्ला के लिए काम करते हैं। इन दोनों ने ही फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह का मर्डर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *