सरसों का अनाधिकृत स्टॉक करने व बाजार शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा के निर्देशानुसार जिला में सरसों के अनुचित भंडारण और बाजार शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ मार्केट कमेटी द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने विभिन्न 12 तेल मिल उद्योगों पर छापेमारी कर उन पर 12 हजार क्विंटल से अधिक अनाधिकृत स्टॉक रखने पर आठ लाख से ज्यादा तीन हजार 291 रुपए मार्केट फीस सहित जुर्माना लगाया है। सरसों का अनाधिकृत स्टॉक करने व बाजार शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। वहीं अधिकारियों ने विभिन्न उद्योग संचालकों से आह्वïान किया है वे अनाधिकृत रूप से सरसों का स्टॉक और मार्केट फीस चोरी ना करेंं। वहीं किसानों से अपील की है कि वे अपनी सरसों को मंडी में ही बेचें और बिक्री के बाद जे-फॉर्म अवश्य प्राप्त करें ताकि सरकारी राजस्व को किसी प्रकार का नुकसान न हो ताकि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी ना हो।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि सरसों सीधे बिचौलियों को बेची जा रही है, जो कि प्रचलित बाजार दरों के सरसों के एमएसपी से अधिक होने के कारण, निर्धारित बाजार शुल्क जमा किए बिना उपज का भंडारण किया जा रहा है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले की मंडियों में सरसों के अनुचित भंडारण/ जमाखोरी और बाजार शुल्क की चोरी रोकने को लेकर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में विशेष कमेटियों का गठन किया जा चुका है। निगरानी कमेटियों द्वारा सरसों से संबंधित उद्योगों पर छापेमार कार्रवाई कर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सरसों की खरीद व स्टॉक की पूरी निगरानी की जा रही है।
