तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 जून को नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उप-प्रधानों को दिलाएंगे शपथ
बिलासपुर, नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 15 जून (सोमवार) को प्रातः 11 बजे बहुउद्देशीय भाषा एवं संस्कृति भवन के सभागार (ऑडिटोरियम) बिलासपुर में नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
यह जानकारी आज यहां उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।
