August 18, 2026

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने संस्कृत कॉलेज डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का किया शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का शुभारंभ किया।

रोटरी इंटरनेशनल तथा रोटरी क्लब घुमारवीं के सौजन्य से लगभग 1.5 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस ई-लर्निंग स्टेशन में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर स्क्रीन तथा मल्टीमीडिया के साथ कंप्यूटर की सुविधा प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब घुमारवीं के संस्थापक अध्यक्ष अनिल शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष देवराज चंदेल, सचिव शशि कांत शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *