May 5, 2026

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में तल्याहड़ स्कूल के होनहार छाये

मंडी, । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि कला संकाय में तनिषा 451 (90.2 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। हर्ष ने 449 (89.8 प्रतिशत) अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा गुंजन सेन ने 445 (89 प्रतिशत) अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पाठशाला का विज्ञान संकाय का परिणाम 80 प्रतिशत रहा। इसमें शौर्या सेन ने 353 (70.6 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तन्मय ने 352 (70.4 प्रतिशत) अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा शगुन ने 346 (69.2 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि कला संकाय में कुल 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें अंग्रेजी विषय में 10, इतिहास में 20, राजनीति शास्त्र में 14, हिन्दी में 14, कम्प्यूटर साइंस में 14 तथा शारीरिक शिक्षा में 9 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट (डिस्टिंक्शन) प्राप्त की है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ० मीनाक्षी जोशी ने समस्त स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *