May 9, 2026

फर्जी तरीके से सीएलयू करवाकर महंगे दामों पर बेचा गया: सुनील जाखड़

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर तंजभरा वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया।

सुनील जाखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा- सबका साथ, सबका विकास के साथ अब सबका हिसाब करने का समय भी आ गया है। उन्होंने कहा कि हिसाब लेने के लिए जिगरा चाहिए और पंजाब के हित में सोचने की जरूरत है। वीडियो संदेश में जाखड़ ने आरोप लगाया कि सत्ता के दुरुपयोग के जरिए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन कम दामों पर लेकर कथित तौर पर फर्जी तरीके से सीएलयू करवाकर उसे महंगे दामों पर बेचा गया और करोड़ों रुपए कमाए गए।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार रूपी “कैंसर” को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब उसी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जाखड़ ने कहा कि जिन मंत्रियों पर करोड़ों रुपए के आरोप लग रहे हैं, उन्हें अब बेगुनाह दिखाने की कोशिश की जा रही है। संजीव अरोड़ा मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *