June 1, 2026

बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए मंत्रियों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार गया। राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिला दिलाई है। इसमें बीजेपी के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

नए मंत्रियों की लिस्ट में दीपक बर्मन, तॉपस रॉय का नाम शामिल है। साथ ही डॉक्टर शंकर घोष, गार्गी दास घोष को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। स्वप्नदास गुप्ता, अजय कुमार पोट्दार को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

नए मंत्रियों की लिस्ट में अशोक डिंडा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, दूध कुमार मंडल, डॉक्टर इंद्रीनल खान, मालती रावा राय का नाम शामिल है। राज्यपाल आरएन रवि ने इन सभी टीएमसी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

इसके साथ ही राज्यपाल आरएन रवि ने टीएमसी विधायक उमेश राय, मौमिता बिस्वास मिश्रा, अर्जुन सिंह, विशाल लामा, कौशिक चौधरी, दीपांकर, कलिता मांझी और जोएल मुर्मू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सरकार के सभी मंत्रियों के नाम तो सामने आ गए हैं पर अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलता है। इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *