May 6, 2026

जोगिन्दर नगर नगर परिषद चुनाव-2026 हेतु मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल आयोजित

जोगिन्दर नगर, 06 मई।
आगामी 17 मई को आयोजित होने वाले नगर परिषद जोगिन्दर नगर चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस रिहर्सल में कुल 64 मतदान कर्मियों तथा 2 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान मास्टर ट्रेनर खजान सिंह ने मतदान कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस रिहर्सल में कुल 54 पुरुष मतदान कर्मियों के साथ 10 महिला कर्मियों ने भी भाग लिया, जिनमें 11 पुरुष पीठासीन अधिकारी तथा 2 महिला पीठासीन अधिकारी शामिल रहे। महिला कर्मियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों से चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न करने का आह्वान किया, ताकि 17 मई को होने वाले नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *