ऊना में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूलों का समय बदला
गर्मी और उमस के मद्देनजर 1 सितंबर से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे स्कूल
रजनी,ऊना,. ऊना जिले में गर्मी की स्थिति और उमस के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 1 सितंबर, 2026 से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।
जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
नया समय प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय जिले में गर्म मौसम और अधिक आर्द्रता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि विद्यार्थियों को दिन के अधिक गर्म समय से राहत मिल सके।
