मैहतपुर- बसदेहड़ा हो रहे निकाय चुनावों का सतपाल सिंह रायजादा ने लिया जायजा
मोहित कांडा, ऊना, हिमाचल प्रदेश में आज हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं द्वारा भरपूर उत्साह दर्शाया जा रहा है। लोग सुबह से ही अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए हैं। प्रदेश में निकाय चुनावों में 11:00 तक 34 फ़ीसदी मतदान होने के समाचार है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने समर्थक उम्मीदवारों के बूथों पर जाकर मतदान का जायजा ले रहे हैं। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी अपने समर्थक उम्मीदवारों के बूथों पर पहुंच कर अपने समर्थकों में उत्साह भरने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिला ऊना की नगर पंचायत मैहतपुर- बसदेहड़ा के एक बूथ पर पहुंचकर सतपाल सिंह रायजादा ने मतदान का जायजा लिया।
